भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव:
राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में रोपे गए 50 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) नेहरू नगर शाखा के विशेष सहयोग से फलदार पौधों का रोपण किया गया;
10 सितंबर 2026, Tropic Reporters, अपर्णा मिश्रा, भोपाल:
गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा नेहरू नगर के विशेष सहयोग से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में 50 फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस हरित अभियान में मानव संग्रहालय के निदेशक प्रो. अमिताभ पांडे, एसबीआई नेहरू नगर के शाखा प्रबंधक अगम सचदेवा, 'वृक्ष मित्र' सुनील दुबे, प्रभारी अधिकारी उद्यानिकी अधिकारी राजेंद्र झारिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पौधारोपण के लाभों पर प्रकाश डालते हुए जनसंपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने कहा कि वृक्षारोपण भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। फलदार पौधे जैव विविधता को संवारने, भूजल स्तर को सुधारने और पक्षी-जीवों के प्राकृतिक आवास को संरक्षित करने में बेहद असरदार भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में उद्यानिकी अधिकारी धीर सिंह की देखरेख में पौधों के समुचित विकास और संरक्षण की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान संग्रहालय में आने वाले मॉर्निंग वॉकर्स सुखबीर कौर, सिमरन कौर, लता बनवारी, प्रदीप गुर्जर और संग्रहालय के राजेश गौतम, डा उमेश झरिया,ललित बागुल, सुनील अलपुरिया , ऋषभ कुमार झा, सुनील, अतुल पांडे एवं पप्पू चौधरी सहित कई अधिकारियों कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा 'वृक्ष मित्र' सुनील दुबे ने औषधीय एवं दुर्लभ प्रजाति के पौधों के गुणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रकृति में मौजूद औषधीय पौधे दैनिक स्वास्थ्य से लेकर गंभीर बीमारियों से बचाव में संजीवनी का काम करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
