राष्ट्रीय मानव संग्रहालय: हिन्दी पखवाड़ा कार्यक्रम

🎧 सुनें:

हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत मानव संग्रहालय में लोकगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन;

18 सितंबर 2026, Tropic Reporters, अपर्णा मिश्रा, भोपाल:

IGRMS भोपाल में हिंदी पखवाड़ा के विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रहीं

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल में हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आज लोकगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संग्रहालय के 25 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की विविध लोकभाषाओं एवं लोक परंपराओं से जुड़े गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।

प्रतियोगिता में संग्रहालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
प्रतिभागियों ने विविध लोकभाषाओं एवं लोक पारम्परिक गीतों की सुन्दर प्रस्तुतियाँ दीं

प्रतिभागियों ने मराठी, बंगाली, मणिपुरी, भोजपुरी, बुंदेलखंडी तथा आल्हा सहित विभिन्न भाषाओं एवं लोक शैलियों में लोकगीत प्रस्तुत कर भारतीय सांस्कृतिक विविधता की समृद्ध झलक प्रस्तुत की। प्रस्तुतियों में लोकजीवन, परंपरा और क्षेत्रीय संस्कृति की सजीव अभिव्यक्ति देखने को मिली।

प्रतियोगिता में सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता रही
कार्यक्रम में सुश्री ज्योति पांडे, थिएटर आर्टिस्ट, क्लासिकल सिंगर एवं थिएटर फैसिलिटेटर, मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया तथा लोकगीतों की सांस्कृतिक महत्ता और प्रस्तुति के विविध पक्षों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सुदीपा राय रहीं। कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी श्री राजेंद्र झारिया एवं हिंदी प्रभाग से डॉ. रविंद्र गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में संग्रहालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

जनसंपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने कार्यक्रम की जानकारी दी
मानव संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि, लोकगीत गायन प्रतियोगिता ने हिंदी पखवाड़े के आयोजन को भारतीय भाषाओं और लोक परंपराओं की विविधता से जोड़ते हुए एक जीवंत सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया।
📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: