सितंबर में बैंक हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर:
सितंबर में कई दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह और PLI योजना के विरोध में बैंक यूनियनों का आंदोलन;
कैश, चेक क्लियरेंस समेत शाखा के कई काम हो सकते हैं प्रभावित
09 सितंबर 2026, Tropic Reporters, Digital desk, भोपाल:
| प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल: प्रतीकात्मक चित्र |
| प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल: प्रतीकात्मक चित्र |
कई सेवाओं पर पड़ सकता है असर
हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में नकद जमा और निकासी, चेक जमा व क्लियरेंस, केवाईसी, लॉकर और अन्य काउंटर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे नकद लेन-देन या शाखा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण काम हड़ताल से पहले निपटा लें।
पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग
बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग है कि दूसरे और चौथे शनिवार के बजाय हर शनिवार को अवकाश घोषित कर पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू किया जाए। यूनियनों का प्रस्ताव है कि सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना करीब 40 मिनट अतिरिक्त काम कराया जा सकता है।
इसके अलावा स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों की PLI योजना वापस लेने, पेंशन अपडेशन, एक्स-ग्रेशिया की समीक्षा, NPS को OPS में बदलने, समान DA व्यवस्था और पर्याप्त कर्मचारियों की भर्ती जैसी मांगें भी उठाई जा रही हैं।
यूनियनों का आरोप है कि अधिकारियों के लिए लागू PLI योजना से कर्मचारियों के बीच असमानता बढ़ेगी। सरकार और बैंक संगठनों के बीच बातचीत के बाद ही आंदोलन की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।