IGRMS भोपाल: PIB जम्मू-कश्मीर मीडिया दल का दौरा

🎧 सुनें:

जम्मू-कश्मीर के मीडिया दल ने किया इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भ्रमण, जनजातीय एवं लोक संस्कृति की अनूठी धरोहर से हुए रूबरू;

16 सितंबर 2026, Tropic Reporters, अपर्णा मिश्रा, भोपाल:

IGRMS भोपाल: पीआईबी जम्मू-कश्मीर मीडिया दल
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) जम्मू-कश्मीर के एक मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने 13 से 19 सितंबर तक मध्य प्रदेश के अध्ययन प्रवास के अंतर्गत आज भोपाल स्थित प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का विस्तृत दौरा किया।

पीआईबी जम्मू-कश्मीर मीडिया दल का IGRMS भ्रमण
पीआईबी जम्मू-कश्मीर मीडिया दल
पीआईबी जम्मू-कश्मीर मीडिया दल
इस अवसर पर मानव संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी (PRO) श्री हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने जम्मू-कश्मीर से आए पत्रकारों का स्वागत करते हुए उन्हें मानव संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं एवं मुक्ताकाश प्रदर्शनियों का भ्रमण कराया। उन्होंने दल को संग्रहालय के निर्माण, इतिहास और इसके प्रमुख उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा भारतीय लोक व जनजातीय संस्कृति के संरक्षण में संग्रहालय की भूमिका पर प्रकाश डाला।
PRO, IGRMS हेमंत बहादुर सिंह परिहार द्वारा PIB-J&K मीडिया दल का स्वागत
भ्रमण के दौरान जम्मू-कश्मीर के पत्रकारों ने संग्रहालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निदेशक प्रो डॉ. अमिताभ पांडे के लिए जम्मू-कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध मंदिर माँ वैष्णो देवी का चित्र (स्मृति चिह्न) जन संपर्क अधिकारी श्री हेमंत बहादुर सिंह परिहार को भेंट किया।इस अध्ययन भ्रमण का संयोजन पीआईबी के सहायक निदेशक श्री पराग मांडले द्वारा किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल पत्रकार एवं मीडिया संस्थान:

  • श्री विवेक कुमार – कॉरेस्पोंडेंट, डेली एक्सेलसियर (Daily Excelsior)
  • श्री पंकज खजूरिया – चीफ कॉरेस्पोंडेंट, ग्रेटर जम्मू (Greater Jammu)
  • श्री रतन सिंह गिल – संपादक, नॉर्थलाइंस (Northlines)
  • श्री राजीव चुन्नी – संपादक, रिफ्यूजी मैसेज (Refugee Message)
  • श्री सरफराज अहमद – संपादक, सदा-ए-कोहिस्तान (Sada-e-Kohistan)
  • श्री मोहित शर्मा – संपादक, पंजाब केसरी (Punjab Kesari)
  • श्री दीपांकर गुप्ता – कॉरेस्पोंडेंट, जेके न्यूज टुडे (JK News Today)
  • श्री राहिल गुप्ता – संपादक, क्रॉस टाउन न्यूज (Cross Town News)
  • श्री केशव चोपड़ा – संपादक, नॉर्थ ट्रुथ (North Truth)
  • श्री सोहेल मसूद खान – संपादक, आईएनएस न्यूज (INS News)

दल के साथ जम्मू एवं कश्मीर के पीआईबी के मीडिया एवं संचार अधिकारी श्री जाकिर नजीर तथा कैलीग्राफिस्ट श्री बोध राज, मानव संग्रहालय की सुश्री प्राची, सुकन्या गुहा नियोगी, राहुल मीणा, डॉ उमेश झरिया आदि भी उपस्थित रहे।

📝 सारांश:
सारांश लोड हो रहा है...
🔗 संबंधित लिंक: