किराए के साथ सफर के झटके कम होंगे!
ट्रेन के सफर में कम होंगे झटके और कंपन, भोपाल के रेल कारखाने में बदली बोगी की तकनीक, सीआरडब्ल्यूएस में पहली बार कॉइल स्प्रिंग बोगी को बदला गया;
एयर सस्पेंशन प्रणाली से यात्रियों को मिल सकता है ज्यादा आराम
23 अक्टूबर 2026, Tropic Reporters, अंज ठाकुर, भोपाल:
![]() |
| यात्रियों को ट्रेन के सफर में झटकों से मिलेगी मुक्ति |
![]() |
| भारतीय रेल |
कार्यशाला में तैयार किया विशेष उपकरण
इस तकनीकी बदलाव के लिए कारखाने में ही विशेष उपकरण विकसित किया गया। इसकी मदद से बोगी के निचले ढांचे में एयर सस्पेंशन प्रणाली लगाने के लिए चारों कंसोल निर्धारित स्थान पर सटीकता से लगाए गए। पुराने कंसोल को नए कंसोल और ब्रैकेट से बदलना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण था, जिसे कर्मचारियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया।
यह पहल कोचों की तकनीक में सुधार के साथ यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बदली गई बोगी का उपयोग किन ट्रेनों में और कब से किया जाएगा।

